केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने जीते 21 पदक

नवंबर 2019 में संचालित श्सिल्वर •ाोन अंतराष्ट्रीय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 09:43 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 06:22 AM (IST)
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने जीते 21 पदक
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों ने जीते 21 पदक

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : सिल्वर जोन अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 144 छात्र-छात्राओं ने इंटरनेशनल ओलंपियाड ऑफ मैथ, इंग्लिश, साइंस, स्मार्ट किड जनरल नॉलेज ओलंपियाड और अखिल भारतीय हिदी ओलंपियाड में भाग लिया था। हिमाचल प्रदेश सहित जम्मू एवं कश्मीर और उत्तराखंड के विद्यालयों का एक संभाग बनाया था। संभाग स्तर पर केंद्रीय विद्यालय का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने स्वर्ण, पांच, रजत व दो ने कांस्य पदक प्राप्त किए। स्वर्ण पदक विजेताओं में दिव्यांश शर्मा, कनिका कुमारी, अरिदम शार्थ, पंडित अनिकेत, सोहल मिछेल, रिहान, रूहानी, मीनाक्षी शर्मा, स्वारित लगवाल, रिद्धि, लक्ष्य डोगरा आदि शामिल हैं। साहिल धीमान, तनवी, आशीष कुमार, निलेश चंदेल आदि ने रजत पदक जीते। सक्षम शर्मा और अनीषा धारीवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल के ओलंपियाड परीक्षाओं के संयोजक केशव राम शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। मंगलवार को प्राचार्य सुनील चौहान ने विजेताओं को सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी