कांगूघट्टी में टिप्पर व कार में टक्कर, दो घायल

संवाद सहयोगी जाहू सुपर हाईवे ऊना से कलखर मार्ग पर कांगूघट्टी गांव के पास टिप्पर व कार क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 05:30 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 05:30 PM (IST)
कांगूघट्टी में टिप्पर व कार में टक्कर, दो घायल
कांगूघट्टी में टिप्पर व कार में टक्कर, दो घायल

संवाद सहयोगी, जाहू : सुपर हाईवे ऊना से कलखर मार्ग पर कांगूघट्टी गांव के पास टिप्पर व कार की टक्कर होने पर दो लोग घायल हुए हैं। दोनों घायलों का सिविल अस्पताल भोरंज में प्राथमिक उपचार कर मेडिकल करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार जाहू की ओर से टिप्पर लदरौर की ओर जा रहा था। पंजाब नंबर की दो कारें नवांशहर से मनाली की ओर जा रही थी। टिप्पर चालक ने कार नंबर पीबी-08 डीक्यू 8612 को साइड से कांगूघट्टी गांव के पास जोर की टक्कर मार दी। इसके बाद टिप्पर चालक भाग गया। पंजाब नंबर की दूसरी कार में बैठे लोगों ने टिप्पर का पीछा करते हुए उसे मनोह के पास पकड़ लिया। इस टक्कर से कार में बैठे एक पुरुष व महिला को गहरी चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों घायलों का भोरंज सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवा कर मेडिकल करवा लिया है।

इस टक्कर से घटनास्थल के नजदीक एक घर की चारदीवारी को भी काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जाहू पुलिस चौकी प्रभारी एवं एसआइ राजीव लखनपाल का कहना है कि पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

-----------------

खरवाड़ में पलटी कार

एक अन्य दुर्घटना में पट्टा से तरक्वाड़ी मार्ग पर खरवाड़ गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई है। यह घटना वीरवार रात्रि की है। गांव कोट के दो युवक कार में बैठक कर अपने घर काटे जा रहे थे कि खरवाड़ गांव के पास सड़क के किनारे लोक निर्माण विभाग द्वारा फेंकी गई मिट्टी से कार अनियंत्रित होकर करीब दस फुट खाई में गिर कर पलट गई। इससे दोनों युवकों को मामूली चोटें आई हैं और कार का काफी नुकसान हुआ है। इस घटना की पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं है।

chat bot
आपका साथी