विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रमन सदन अव्वल

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में ओजोन डे पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 09:02 PM (IST) Updated:Sat, 15 Sep 2018 09:02 PM (IST)
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रमन सदन अव्वल
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रमन सदन अव्वल

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरा नगर में ओजोन डे पर विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के 'रमन' सदन से समृति, श्रीया व तनु, 'बोस' सदन से अनुज, शुभम व कुतिश ने, 'भावा' सदन से रीतिक, शोभित व नीरज ने तथा 'आर्यभट्टा' सदन से साहिल, निखिल व अखिल ने भाग लिया। रमन सदन के छात्रों ने प्रतियोगिता में 100 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, भावा सदन के छात्रों ने दूसरा स्थान व बोस सदन के छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया। छात्र राहुल व आंचल ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिता के समन्वयक अध्यापकों दीपक सोनी, रोहित अग्निहोत्री, दीपशिखा, अल्का सहगल, रोहित शर्मा व विक्रांत राठौर को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रधानाचार्य विनीता गुप्ता ने बधाई दी।

chat bot
आपका साथी