अनुराग को अब जनता को देना होगा हिसाब : प्रेम कौशल

ोकसभा चुनाव में हमीरपुर के सांसद को अब जनता के समक्ष अपने तीन बार रहे सांसद के कार्यकाल का हिसाब देना पड़ेगा ।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 09:11 PM (IST)
अनुराग को अब जनता को देना होगा हिसाब : प्रेम कौशल
अनुराग को अब जनता को देना होगा हिसाब : प्रेम कौशल

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : लोकसभा चुनाव में हमीरपुर के सांसद को अब जनता के समक्ष अपने तीन बार रहे सांसद के कार्यकाल का हिसाब देना पड़ेगा । अब जनता से झूठ बोलकर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रेम कौशल ने हमीरपुर के विश्रामगृह में कही। अनुराग पर निशाना साधा। कहा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी करने से पहले अनुराग को मालूम होना चाहिए कि राहुल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। गांधी अब भाजपा नेताओं के लिए बड़ी चुनौती बनकर लोकसभा चुनाव जीतने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने राहुल गांधी बड़ी चुनौती हैं। मोदी सरकार में राफेल ढील सामने आई है जिससे भाजपा नेताओं की पोल खुल गई है। मोदी के कई दोस्त विदेश भाग गए हैं। देश की जनता को भाजपा नेता गुमराह करने में लगे हैं। तीन बार सांसद बनने पर भी अनुराग हमीरपुर में रेल नहीं पहुंचा पाए हैं। हमीरपुर का मेडिकल कॉलेज यूपीए सरकार व कांग्रेस नेताओं की देन है।

chat bot
आपका साथी