नाहलवीं में प्रधान पद के लिए पांच महिलाएं मैदान में

विधायक कमलेश कुमारी के गृह क्षेत्र में बनी नई पंचायत नाहलवीं में पह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 04:23 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 04:23 AM (IST)
नाहलवीं में प्रधान पद के लिए पांच महिलाएं मैदान में
नाहलवीं में प्रधान पद के लिए पांच महिलाएं मैदान में

संवाद सहयोगी, लदरौर : विधायक कमलेश कुमारी के गृह क्षेत्र में बनी नई पंचायत नाहलवीं में पहली बार प्रधान व उपप्रधान पद पर कड़ा मुकाबला होगा। दोनों पदों के लिए पांच-पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरकर दोवेदारी जताई है। नई पंचायत में पहली बार चुनाव होने से लोगों में काफी उत्साह है।

भोरंज ब्लॉक की अग्घार पंचायत को विभाजित कर नाहलवीं नई पंचायत बनाई गई है। इसमें वार्ड एक धनवीं, वार्ड दो लुंडरी, वार्ड तीन नाहलवीं-एक, वार्ड चार नाहलवीं-दो, वार्ड पांच वटूरड़ा बनाया गया है। विधायक कमलेश कुमारी का घर वार्ड चार में है। इस पंचायत में करीब 1344 मतदाता हैं। इनमें 668 पुरुष व 676 महिला मतदाता हैं। रोचक बात यह है कि यह विधायक कमलेश कुमारी की गृह पंचायत है और हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र में आती है। नाहलवीं वार्ड की सोनू रानी प्रधान पद की उम्मीदवार है। वह उच्च शिक्षा प्राप्त होने के साथ नाहलवीं को आदर्श पंचायत बनाने के लिए लोगों से वादा कर रही है। मीना ठाकुर ने एलएलबी की है। रजनी देवी ने दसवीं पास की है। वह नेताओं के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी है। ज्योति व सीमा कुमारी एक ही वार्ड से हैं। दोनों विकास करवाने के वादे कर लोगों से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील कर ही हैं। लोगों का कहना है कि प्रधान पद के लिए कांटे की टक्कर होगी।

उपप्रधान पद के लिए पांच उम्मीदवार

उपप्रधान पद के पांच उम्मीदवार हैं। इनमें निवर्तमान पंच मेहर चंद पटियाल धनवी वार्ड, देवराज पटियाल धनवीं वार्ड से हैं। दोनों एक ही परिवार से हैं। मेहर चंद पटियाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है। रविद्र सिंह वटूरड़ा, संजय कुमार वटूरड़ा व विरेंद्र सिंह भी उपप्रधान पद के प्रत्याशी हैं।

धनवीं वार्ड में रेखा व निर्मला में होगा मुकाबला

नाहलवीं पंचायत के वार्ड एक धनवीं में लोगों ने रेखा देवी को पंच बनाने पर सहमति जताई थी लेकिन निर्मला देवी ने भी इस वार्ड से नामांकन प़त्र भरा है। उसके बाद रेखा देवी ने भी नामांकन पत्र भर दिया है। अब दोनों के बीच मुकाबला होगा।

chat bot
आपका साथी