ग्रामीण स्तर पर विकसित किए जाएंगे खेल मैदान

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान विकसित किए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Jul 2018 07:37 PM (IST) Updated:Fri, 06 Jul 2018 07:37 PM (IST)
ग्रामीण स्तर पर विकसित किए जाएंगे खेल मैदान
ग्रामीण स्तर पर विकसित किए जाएंगे खेल मैदान

संवाद सहयोगी, गलोड़ : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक चरण में चालीस खेल मैदान निर्मित किए जा रहे हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ब्रेस्ट कैंसर जांच की जल्द सुविधा मिलेगी। विशेष चिकित्सा अभियान में पांच हजार गांवों कवर किया जाएगा। वह शुक्रवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के नघूं में सुभाष युवक मंडल के सांसद निधि से निर्मित भवन का लोकार्पण करने व कश्मीर पंचायत में महिला मंडल के कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों की तरफ ले जाना अत्यंत जरूरी है। युवाओं को स्वरोजगार दिलाने के लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम आरंभ किया गया है। सांसद अनुराग ठाकुर ने धनेटा में भी हुई जनसभा में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गत चार सालों में करोड़ों रुपये के मेडिकल कॉलेज हिमाचल प्रदेश के लिए स्वीकृत किए हैं। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में गत चार वर्षों से विकास की बयार वह रही है। बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनिय¨रग कॉलेज, एम्स संस्थान, ऊना में ट्रिप्पल आइआइटी, पीजीआइ का सेटलाइट सेंटर, देहरा के केंद्रीय विश्वविद्यालय केंद्र की भाजपा सरकार की ही देन है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 25 नेशनल हाईवे केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाए गए। इन सड़कों के बनने से प्रदेश में सड़क नेटवर्क सुदृढ़ होगा। इसके अतिरिक्त नंगल-ऊना-तलवाड़ा रेल लाईन को दौलतपुर तक पहुंचाया गया है। भानुपल्ली- बिलासपुर रेलवे लाइन के लिए करोड़ों रुपये की धन राशि स्वीकृत करवाई गई है तथा ऊना से हमीरपुर तक 51 किलोमीटर रेलव लाइन के लिए 2400 करोड़ रुपए केंद्र सरकार से स्वीकृत करवाए गए हैं।

पूर्व विधायक विजय अग्रिहोत्री ने कहा कि युवाओं को समाज सेवा के प्रकल्प में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका है। कश्मीर पंचायत के विकास के लिए किसी भी तरह की कोई कमी नहीं रखी जाएगी। इस अवसर पर एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष भवानी ¨सह, पंचायत प्रधान सरला देवी, रिटायर्ड ¨प्रसिपल ध्रुव राणा, महामंत्री पवन शर्मा, भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य ठाकुर रघुवीर ¨सह सहित एसडीएम दिले राम भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी