अनुसूचित जाति मोर्चा विधायक को देगा जवाब : राजीव

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक गांव रोपा पंचायत जंदडु में की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, कर्मचारी प्रकोष्ठ कांशी राम, जंदड़ू बूथ अध्यक्ष कैप्टन करतार चंद व रोपा के गांव वासी सुरेश

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 09:20 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 09:20 PM (IST)
अनुसूचित जाति मोर्चा विधायक को देगा जवाब : राजीव
अनुसूचित जाति मोर्चा विधायक को देगा जवाब : राजीव

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक गांव रोपा पंचायत जंदडु में की गई। अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, कर्मचारी प्रकोष्ठ कांशी राम, जंदड़ू बूथ अध्यक्ष कैप्टन करतार चंद व रोपा के गांव वासी सुरेश कुमार, मेहर ¨सह, दुलो राम, कुसला देवी, पवना देवी, गुड्डी देवी, किरण देवी व अन्य उपस्थित रहे। उन्होंने कहा है कि राजेंद्र राणा ने उन्हें गुमराह कर अपनी राजनीति रोटियां सेकी है। लेकिन वह नहीं जानते आने वाले समय में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देंगे। राजेंद्र राणा ने खुद के व परिवार की राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। उन्होंने गरीब जनमानस के लिए सिर्फ दिखावे की राजनीति की है विधानसभा के चुनावों में उन्होंने रोपा गांव को सड़क पहुंचाने का वादा किया था सिर्फ चुनावों में दो-चार दिन जेसीबी लगाकर गुमराह कर वोट डलवाए। परंतु आज एक साल हो चुका है रोड वहीं का वहीं है। राजेंद्र राणा ने जो झूठा वादा किया और गुमराह किया। उसका नतीजा उन्हें इस बार चुनावों में भुगतना पड़ेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा अब दिन रात एककर देगा और आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी व विधायक राजेंद्र राणा को सबक सिखाएगा।

chat bot
आपका साथी