केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे डाक सेवक

हमीरपुर : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़त

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 May 2018 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 27 May 2018 09:39 PM (IST)
केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे डाक सेवक
केंद्र सरकार के खिलाफ गरजे डाक सेवक

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर धरना स्थल पर जमकर केंद्र की मोदी सरकार आलोचना की। हड़ताल पर उतरे ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी वर्ग में इस बात को लेकर रोष है कि डाक विभाग प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रहा है। जिससे कर्मचारियों को गहरा आक्रोश पनप रहा है। हड़ताली कर्मचारियों के हितों को लेकर न तो डाक विभाग प्रबंधन आगे आ रहा है और न ही केंद्रीय सरकार ग्रामीण डाक सेवकों के हितों को ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। कर्मचारियों ने छठे दिन मोदी सरकार पर हमला बोला।

ग्रामीण डाक सेवकों को मुख्य डाकघर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के उत्साह को देखते हुए डाक विभाग के दूसरे कर्मचारी संगठन के नेताओं की आपसी बैठक को लेकर भी ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारी संघ के अनिश्चितकालीन हड़ताल के कर्मचारियों को उत्साह बढ़ता जा रहा है। मंडलीय अध्यक्ष जगदेव चौधरी तथा मंडलीय सचिव होशियार ¨सह ने केंद्र सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में कर्मचारियों के साथ हो रहे अन्याय के आरोप भी केंद्र सरकार पर लगाए हैं। केंद्र सरकार के पास विदेशों के दौरों को लेकर खूब पैसा है , लेकिन कर्मचारी वर्ग को लेकर देश कंगाल है।

धरना प्रदर्शन में सुनीता कुमारी, अनीता कुमारी, पुरूषोतम चंद, परमजीत ¨सह, राकेश कुमार, जगदीश ¨सह, मान चंद राणा, दलीप कुमार , विजय कुमार , मुकेश कुमार संजीव कुमार तथा प्रकाश चंद सहित अन्य कर्मचारी भी धरना प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

chat bot
आपका साथी