सात सौ महिलाओं को उपलब्ध करवाया स्वरोजगार

हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था के तत्वाधान में सर्वहित सुधार सभा हमीरपुर के सभागार में स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटी अभियान 201

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 06:22 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 06:22 PM (IST)
सात सौ महिलाओं को उपलब्ध करवाया स्वरोजगार
सात सौ महिलाओं को उपलब्ध करवाया स्वरोजगार

संवाद सहयोगी, भोरंज : हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था के तत्वाधान में सर्वहित सुधार सभा हमीरपुर के सभागार में स्वच्छ भारत स्वस्थ बेटी अभियान 2018 के तहत ग्रामीण महिलाओं की शारीरिक सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने बारे एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला हमीरपुर की 229 ग्राम पंचायतों से आई ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया और स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया। समाजसेवी गुरदीप दुबे ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। उन्होंने महिलाओं के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

संस्था की प्रदेश अध्यक्ष अंजू ठाकुर ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका अदा करती आ रही हैं। ठाकुर ने कहा कि संस्था के माध्यम से वह ग्रामीण गरीब महिलाओं की आर्थिकी मजबूत करेंगी व इन महिलाओं को इनके घर द्वार स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवा रही है ताकि ग्रामीण गरीब महिलाएं अपनी आर्थिकी मजबूत कर सकें। ठाकुर ने कहा कि अभी तक राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हिमालयन महिला एवं जन कल्याण संस्था जिला हमीरपुर की 229 ग्राम पंचायतों में करीब सात सौ ग्रामीण महिलाओं को इनके घर द्वार स्वरोजगार उपलब्ध करवा चुकी है। एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के इस उपलक्ष पर जिला की सैकड़ों महिलाओं के साथ संस्था के सयुंक्त सचिव अनिल कुमार ¨सह, परियोजना निदेशक अमरजीत ¨सह, पर्यवेक्षिका सुमन चौहान, डॉ मोनिका चौधरी, पुष्पा ठाकुर, अंजलि शर्मा जो¨गद्र ¨सह ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी