जम्मू कश्मीर पर लिए फैसले से भाजयुमो गदगद

धारा अनुच्छेद 370 व 35ए को जम्मू कश्मीर से हटाए जाने पर हमीरपुर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व पूर्व सैनिकों ने खुशी जाहिर करते हुए मोदी सरकार का धन्यवाद किया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में भाजयुमो पदाधिकारियों ने मिठाईयां बांटकर इस खुशी का इजहार किया। इस मौके पर युवा मोर्चा ने कहा कि अब एक देश एक ध्वज फहराया जाएगा और पूरे देश की तरह अब घाटी के लोगों का भी एक सम्मान विकास होना तय है। मोदी सरकार में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद केंद्र सरकार में राज्य वित्त मंत्री

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Aug 2019 09:16 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 06:33 AM (IST)
जम्मू कश्मीर पर लिए फैसले से भाजयुमो गदगद
जम्मू कश्मीर पर लिए फैसले से भाजयुमो गदगद

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाए जाने पर हमीरपुर भाजयुमो कार्यकर्ताओं व पूर्व सैनिकों ने खुशी जताकर ंव मोदी सरकार का आभार जताया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय में भाजयुमो पदाधिकारियों ने मिठाइयां बांटकर इस खुशी का इजहार किया। इस मौके पर युवा मोर्चा ने कहा कि अब एक देश एक ध्वज फहराया जाएगा और पूरे देश की तरह अब घाटी के लोगों का भी एक सम्मान विकास होना तय है। उन्होंने कहा कि 2011 में अनुराग ठाकुर ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर जोश के साथ मोर्चा के साथियों के साथ जम्मू कश्मीर के लाल चौक में देश का ध्वज फहराने के लिए यात्रा निकाली थी। अब सही मायनों में स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि व उनके बलिदान को सम्मान मिला है। इस मौके पर जिला भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, संजीव बग्गा, अमित शर्मा, कमल सिंह, विपिन राणा, हन्नी, अश्विनी कुमार व पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी