जाहू कलां में बालिका दिवस मनाया

संवाद सहयोगी भोरंज महिला सशक्तीकरण की पहली सीढ़ी बालिका शिक्षा मानी जाती है और बालिक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 05:21 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 05:14 AM (IST)
जाहू कलां में बालिका दिवस मनाया
जाहू कलां में बालिका दिवस मनाया

संवाद सहयोगी, भोरंज : महिला सशक्तीकरण की पहली सीढ़ी बालिका शिक्षा मानी जाती है और बालिका शिक्षा से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है। यह बात आंगनबाड़ी केंद्र जाहू कलां में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता सावित्री रांगड़ा ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं को सम्मानित किया तथा उन्हें समाज का सशक्त भविष्य बनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज में माता-पिता द्वारा लड़के के जन्म की चाह के कारण महिलाओं की स्थिति पिछड़ी हुई है। इससे समाज में लिग असमानता का निर्माण हुआ है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी सहायिका माया देवी, साक्षी वैशनवी, गौरी, रिया, माही, शगुन, खुश्बू, मुस्कान, आयुश व अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी