ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

संवाद सहयोगी, नादौन : शुक्रवार शाम आंधी व ओलों के साथ हुई भारी वर्षा ने किसानों तथा बागवान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Jun 2018 05:32 PM (IST) Updated:Sun, 03 Jun 2018 05:32 PM (IST)
ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

संवाद सहयोगी, नादौन : शुक्रवार शाम आंधी व ओलों के साथ हुई भारी वर्षा ने किसानों तथा बागवानों की फसलों को पूरी तरह बर्बाद करके रख दिया है। बुजुर्गो ने बताया कि आंधी व वर्षा के साथ डेढ़ सौ तथा दो सौ ग्राम वजन के ओले गिरना उन्होंने जीवन में पहली बार देखा है। इस ओलावृष्टि से कई वाहनों के शीशे टूट गए तथा घरों के बाहर तथा छत पर रखी प्लास्टिक की जल भंडारण टंकियों में भी छेद हो गए। जबकि अधिकांश घरों में स्लेट भी टूट गए। शुक्रवार सुबह से ही नादौन क्षेत्र में भारी गर्मी महसूस की जा रही थी परन्तु एकाएक इतनी आंधी उठी कि अंधेरा छा गया। क्षेत्र के मानपुल चौकी, मझयार, सेरा, जगंली तथा जड़ौत आदि दर्जनों गावों में विद्युत आपूर्ति 24 से 30 घंटे ठप रहने के बाद ही विभाग ने कड़ी मेहनत करके सुचारू की। इस ओलावृष्टि ने कोहला, भरमोटी, बसारल, मण, रैल आदि गावों में किसानों की खीरा, टमाटर, बैंगन, भिड़ी, शिमला मिर्च की फसल को तबाह कर दिया।

chat bot
आपका साथी