अशोक ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन

युवा समाजसेवी अशोक ठाकुर ने शनिवार को समर्थकों सहित भाजपा का विधिवत दामन थाम लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 07:24 PM (IST) Updated:Sun, 07 Apr 2019 06:45 AM (IST)
अशोक ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन
अशोक ठाकुर ने थामा भाजपा का दामन

संवाद सहयोगी, टौणी देवी : युवा समाजसेवी अशोक ठाकुर ने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व मंडल भाजपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने उनका स्वागत किया। अशोक ठाकुर प्रधानमंत्री व प्रेम कुमार धूमल की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि वह सांसद अनुराग ठाकुर की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे तथा लोगों को भी प्रेरित करेंगे। इस दौरान पवन शर्मा, विजय बहल, प्रेम लता ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी