अनुराग ने सुक्खू को विकास पर दी खुली बहस की चुनौती

नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत एक दिवसीय दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर का कश्मीर पंचायत में बोल रहे थे।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 07 Jul 2018 11:33 AM (IST) Updated:Sat, 07 Jul 2018 11:33 AM (IST)
अनुराग ने सुक्खू को विकास पर दी खुली बहस की चुनौती
अनुराग ने सुक्खू को विकास पर दी खुली बहस की चुनौती
गलोड़, जेएनएन। सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों को गुमराह करते हैं और वोट बैंक की राजनीति करते हैं। उन्होंने सुक्खू को हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के विकास पर खुली बहस की चुनौती दी। अनुराग ने कहा कि किसी भी जगह या समय पर खुले मंच से उनसे बहस कर सकते हैं। तीनों जिलों में वह करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट लेकर आए हैं और उन पर काम भी शुरू हो गया है। वह शुक्रवार को नादौन विधानसभा क्षेत्र के तहत एक दिवसीय दौरे के दौरान अनुराग ठाकुर का कश्मीर पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वोट लेने के लिए जो वादे किए थे उन पर कुछ काम शुरू किया।

आज देश मोदी की साफ नियत और नीति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस दौरान जनसमस्याएं भी सुनी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित जिला परिषद बिहारी लाल, भवानी सिंह, पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जेएन शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी