दिल्ली नगर निगम की जीत पर चहके भाजपाई

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : हमीरपुर भाजपा दिल्ली नगर निगम में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से चहक उठी ह

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 10:47 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 10:47 PM (IST)
दिल्ली नगर निगम की जीत पर चहके भाजपाई
दिल्ली नगर निगम की जीत पर चहके भाजपाई

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : हमीरपुर भाजपा दिल्ली नगर निगम में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत से चहक उठी है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजों में भाजपा प्रत्याशियों को मिली भारी जीत एवं कांग्रेस और आप पार्टी के सफाए से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। जिला भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मनोज तिवारी को बधाई दी है।

उधर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभयवीर ¨सह लवली, महामंत्री अजय रिंटू, अभिषेक जोशी, उपाध्यक्ष रवि कानूनगो, जग ¨सह ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एवं भाजपा आलाकमान को दिया है। दिल्ली की जनता ने संदेश दे दिया है कि आम आदमी पार्टी से जनता त्रस्त हो चुकी और आगामी विस चुनावों में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ही हमीरपुर जिला मुख्यालय में पासपोर्ट सेवा केंद्र खुलने का सपना साकार हुआ है, जोकि एक बड़ी उपलब्धि है। सांसद ने न केवल हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र, बल्कि पूरे प्रदेश में विकास के लिए अनथक प्रयास किए हैं। सांसद ने प्रदेश व देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, युवा मोर्चा इसके लिए आभार व्यक्त करता है।

chat bot
आपका साथी