झरलोग विद्यार्थी जन्मदिन पर रोपेंगे पौधा

संवाद सहयोगी, जाहू : झरलोग स्कूल के बच्चों और शिक्षक ने एक साथ स्कूल में जन्मदिन मनाया। विद्यार्थियो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 07:18 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 07:18 PM (IST)
झरलोग विद्यार्थी जन्मदिन पर रोपेंगे पौधा
झरलोग विद्यार्थी जन्मदिन पर रोपेंगे पौधा

संवाद सहयोगी, जाहू : झरलोग स्कूल के बच्चों और शिक्षक ने एक साथ स्कूल में जन्मदिन मनाया। विद्यार्थियों के संग शिक्षक ने स्कूल परिसर में पौधरोपण करने का फैसला लिया, ताकि पर्यावरण को संतुलित व सुरक्षित बनाया जा सके। भोरंज उपमंडल के तहत आने वाले राजकीय माध्यमिक स्कूल झरलोग में छठी के आदित्य डोगरा ने जन्मदिन मनाया। मुख्याध्यापक पवन रांगड़ा ने कहा कि जन्मदिन को स्कूल में मनाना अपने आप में एक अनूठी पहल है। स्कूल के बच्चे ही शिक्षकों के संग परिवार जैसा वातावरण पैदा करना चाहते हैं। ऐसे करने से स्कूल में मेल-जोल की भावना पैदा होगी और अभिभावकों का स्कूल के प्रति लगाव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ स्कूल में अन्य गतिविधियों पर भी इस सत्र में जोर दिया जाएगा। इसके लिए अभिभावकों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए अपने-अपने जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाएं। स्कूली बच्चों ने स्कूल परिसर में लगे पौधों को पानी दिया। इस दौरान पलक, वंदना, कनिका, प्राची, आदित्य, निखिल, राधे श्याम, नितिका चौधरी, श्रेया, शैलजा, सपना, मनीशा, पलक शर्मा, पायल शर्मा, दीक्षा शांडिल, खुशबू, अजय कुमार, निखिल, साहिल कुमार व शिक्षक रमेश चंद शास्त्री, योगराज, होशियार ¨सह, सुशीला शर्मा, सरोज कुमारी, बबली देवी, आत्मी देवी भी उपस्थित थी।

chat bot
आपका साथी