बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए करने होंगे प्रयास

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या

By Edited By: Publish:Sun, 15 Jan 2017 04:42 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jan 2017 04:42 PM (IST)
बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए करने होंगे प्रयास
बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए करने होंगे प्रयास

संवाद सहयोगी, हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या और गुणवत्ता बढ़ाए जाने के प्रयासों का स्वागत करता है। विज्ञान संघ का उद्देश्य है कि प्रत्येक विद्यार्थी तक गुणात्मक शिक्षा मिले लेकिन इस उद्देश्य को साकार करने के लिए सर्वशिक्षा अभियान और माध्यमिक शिक्षा अभियानों के अंतर्गत खर्च किए जाने वाले बजट की समीक्षा अत्यंत आवश्यक है।

संघ का मानना है कि यदि सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक रूप से परिपूर्ण और प्रशिक्षित अध्यापकों के साथ उच्च स्तर की पढ़ाई और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं होंगी तभी अभिभावक और विद्यार्थी सरकार स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए आकर्षित होंगे। केवल बॉयोमीट्रिक मशीन या सीसीटीवी कैमरों से गुणवत्ता नहीं सुधरेगी। शिक्षा जैसे गरिमापूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र में ऐसे उपकरणों का क्या काम है। संघ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष मनोज पाल सिंह परिहार ने कहा कि सरकार और विभाग को कड़े मापदंडों के आधार पर अपने द्वारा रखे अध्यापकों पर विश्वास करना होगा। संघ का सुझाव है कि प्रत्येक सरकारी स्कूल का आधुनिकीकरण किया जाए। नई तकनीक से सीखने और सिखाने के तरीके लागू किए जाएं, इसके लिए दृश्य और श्रव्य माध्यमों का पर्याप्त रूप से उपयोग किया जाए। आधुनिक तकनीक द्वारा शिक्षा को मनोरंजक रूप से बच्चों के सामने प्रस्तुत कर हम शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ा सकते हैं। इसमें विद्यार्थियों में तथ्यपरक ज्ञान के साथ विषय की अवधारणाएं और सशक्त होंगी। वाई-फाई की सुविधा से प्रत्येक स्कूल को लैस किया जाए। अध्यापकों से केवल शैक्षणिक कार्य ही करवाया जाए। विभाग को नए-नए प्रयोगों को छोड़कर स्थाई कार्यक्रमों के आधार पर अध्यापकों और स्कूल मुखियों को और स्वायतता देनी चाहिए। संघ सरकार से आशा करता है कि अध्यापकों की समस्याओं का अतिशीघ्र निराकरण किया जाए।

chat bot
आपका साथी