नारी उत्पीड़न पर नाटक मंचन से किया प्रहार

संवाद सहयोगी, नादौन : संवाद युवा मंडल मंडी ने सारेगामा संगीत अकादमी नादौन के सौजन्य से नारी उत्पीड़न

By Edited By: Publish:Sun, 29 Mar 2015 08:14 PM (IST) Updated:Sun, 29 Mar 2015 08:14 PM (IST)
नारी उत्पीड़न पर नाटक मंचन से किया प्रहार

संवाद सहयोगी, नादौन : संवाद युवा मंडल मंडी ने सारेगामा संगीत अकादमी नादौन के सौजन्य से नारी उत्पीड़न पर प्रहार करते हुए नाटक का मंचन स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कन्या में किया। अकादमी के संयोजक अजय डोगरा ने बताया कि यह नाटक लेखक प्रदीप गार्गी द्वारा लिखा और महेंद्र उर्फ मंजीत मन्ना द्वारा निर्देशित किया गया है। नाटक के माध्यम से कलाकारों मंजीत मन्ना, मुनीश शर्मा, अमित पटियाल, विशाल दीक्षित, ऊषा ठाकुर, संतोष, रेणू, पिया राणा, कमलेश, पुनीत, गौरव तथा भारत भूषण ने न केवल सामाजिक कुरीतियों को उजागर किया, बल्कि धार्मिक सहिष्णुता का भी संदेश दिया गया। भ्रूण हत्या तथा नारी उत्पीड़न पर गहरी चोट करते हुए कलाकारों ने पागल व्यक्तियों का अभिनय करते हुए समाज में गहरा संदेश दिया। कैसे अपराध करने के बाद लोग पागलपन का ढोंग कर कानून को धत्ता बनाते हुए अपराधी होकर भी छूट जाते हैं। इस नाटक के माध्यम से कई अपराधियों की मानसिकता का बड़े रोचक ढंग से वर्णन किया गया। नाटक के माध्यम से नारी शक्ति का सम्मान करने का संदेश भी दिया गया, ताकि महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। इससे पहले अजय डोगरा ने नादौन पहुंचने पर कलाकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश जैन, राज कुमार, सुरेंद्र आर्य, त्रिभवन कंवर, ओम प्रकाश शर्मा, केशव गोस्वामी, अनिल डोगरा, विनोद खावला, नितिन कंवर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी