विकास कार्यो पर एक करोड़ से अधिक राशि खर्च : राणा

पूर्व में रही कांग्रेस सरकार द्वारा सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए थे अब जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार है उसके बावजूद भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्ध स्तर पर हो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 09:53 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jan 2019 09:53 PM (IST)
विकास कार्यो पर एक करोड़ से अधिक राशि खर्च : राणा
विकास कार्यो पर एक करोड़ से अधिक राशि खर्च : राणा

संवाद सहयोगी, सुजानपुर : पूर्व सरकार के समय सुजानपुर में जिस गति से विकास हुआ था, उसी गति से अब भाजपा सरकार के समय भी जारी रहे, इसके लिए मैं प्रयासरत हूं। यह बात विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के डॉल गांव में कहे। विधायक ने कहा कि सुजानपुर विस में पिछले एक वर्ष में विधायक निधि से एक करोड़ से ज्यादा की राशि विकास कार्यों को जारी कि जा चुकी है। उन्होंने कोट से डॉल गांव को संपर्क मार्ग बनाने के लिए दो लाख रुपये और गांव कराह (डाल) में रास्ता निर्माण को एक लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रभारी यूथ कांग्रेस अभिषेक राणा मौजूद रहे। उन्होंने भी केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया। कार्यक्रम मे पंचायती राज संगठन प्रभारी लेखराज ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील पठानिया, पूर्व प्रधान जो¨गद्र ठाकुर, बलदेव चंद राजीव ठाकुर के साथ साथ गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी