नहीं बंटी डाक, सफाई व्यवस्था चरमराई

जिलाभर में बुधवार को भी डाक नहीं बंट पाई, यही नहीं टांडा मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था भी पूर्णतया चरमरा गई है। डाक कर्मियों की हड़ताल के चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। टांडा मेडिकल कॉलेज का आलम भी कुछ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 09:58 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 09:58 PM (IST)
नहीं बंटी डाक, सफाई व्यवस्था चरमराई
नहीं बंटी डाक, सफाई व्यवस्था चरमराई

जागरण टीम, धर्मशाला/कांगड़ा : जिलेभर में बुधवार को भी डाक नहीं बंट पाई। यही नहीं टांडा मेडिकल कॉलेज में सफाई व्यवस्था भी पूर्णतया चरमरा गई। मांगों के समर्थन में डाक कर्मियों की ओर से की जा रही हड़ताल के चलते लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं। टांडा मेडिकल कॉलेज का आलम भी कुछ ऐसा ही रहा। यहां पर सफाई व्यवस्था के चरमराने से मरीजों व तीमारदारों को दिक्कत झेलनी पड़ी।

धर्मशाला मंडल के डाक कर्मचारी बुधवार को भी हड़ताल पर रहे और हिमाचल परिमंडल के प्रदेशाध्यक्ष देसराज भाटिया के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस दौरान मंडलाध्यक्ष बलराज, उपाध्यक्ष अमर ¨सह, पवन गुलेरिया, रक्षा धीमान, वीना धीमान व श्याम ने कहा यदि केंद्र सरकार ने मांगों को पूरा न किया तो हड़ताल अनिश्चतकालीन होगी। वहीं सीटू से संबंधित ट्रेड यूनियनें ब्लॉक स्तर पर हड़ताल पर रही। इस कारण पूरा दिन कामकाज ठप रहा। सीटू के जिला उपाध्यक्ष हेमराज के मुताबिक बुधवार को जिलास्तर पर रैली निकाल रोष व्यक्त किया गया।

वहीं टांडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर निजी ठेकेदार के अधीन तैनात सफाई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। टांडा मेडिकल कॉलेज सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय कुमार तथा सचिव हरबंस लाल ने कहा मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने नारेबाजी की है।

उधर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक टांडा डॉ. सु¨रद्र ¨सह भारद्वाज ने कहा सफाई कर्मचारियों को हड़ताल न करने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके हड़ताल की है। इसके लिए सफाई ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में सफाई व्यवस्था को ठीक रखने के लिए 25 कर्मचारी मुख्य स्थानों पर तैनात किए गए थे।

chat bot
आपका साथी