साढ़े तीन क्विंटल भुक्की, एक पिस्तौल व 10 गोलियों समेत महिला गिरफ्तार

साढ़े तीन क्विटल भुक्की एक पिस्टल व 10 गोलियां सहित महिला गिरफ्तार साढ़े तीन क्विटल भुक्की एक पिस्टल व 10 गोलियां सहित महिला गिरफ्तार साढ़े तीन क्विटल भुक्की एक पिस्टल व 10 गोलियां सहित महिला गिरफ्तार साढ़े तीन क्विटल भुक्की एक पिस्टल व 10 गोलियां सहित महिला गिरफ्तार साढ़े तीन क्विटल भुक्की एक पिस्टल व 10 गोलियां सहित महिला गिरफ्तार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:16 AM (IST)
साढ़े तीन क्विंटल भुक्की, एक पिस्तौल
 व 10 गोलियों समेत महिला गिरफ्तार
साढ़े तीन क्विंटल भुक्की, एक पिस्तौल व 10 गोलियों समेत महिला गिरफ्तार

जागरण टीम, डमटाल/भदरोआ : पुलिस थाना डमटाल के तहत नागलियां चक्क में पुलिस ने सोमवार को एक घर में दबिश दी। इस दौरान 350 किलोग्राम भुक्की, एक देसी पिस्तौल व 10 गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने नशा तस्करी व अवैध हथियार रखने पर एक महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को उक्त महिला के नशा तस्करी में संलिप्त होने की सूचनाएं काफी समय से मिल रही थीं। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि महिला के घर में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ पहुंचा है। डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा  ने बताया कि पुलिस ने महिला के घर से भारी मात्रा में भुक्की, एक देसी पिस्तौल व गोलियां बरामद की हैं। उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र नंगलभूर में कुछ समय पहले 247 किलो भुक्की समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इतनी ज्यादा मात्रा में नशीले पदार्थों का मिलना चिता का विषय है। उधर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि आरोपित महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपित से पूछताछ की जा रही है कि इतनी भारी मात्रा में नशा कहां से आया था और किन-किन क्षेत्रों में इसकी सप्लाई जानी थी।

.....................

नशा माफिया को पनाह देने पर पंचायत प्रधान का पति गिरफ्तार

संवाद सूत्र, भदरोआ : नशा माफिया को पनाह देने पर पंचायत प्रधान के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला जिला कांगड़ा के उपमंडल इंदौरा की भदरोआ पंचायत का है। आरोपित की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है और पुलिस थाना डमटाल में इस बाबत केस दर्ज किया गया है।

करीब दो माह पहले कर्ण कुमार उर्फ चिड़ी निवासी भदरोआ को डमटाल पुलिस ने हेरोइन व नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूट जाने के बाद आरोपित घर से फरार हो गया था। पुलिस ने पाउडर की फॉरेंसिक जांच करवाई तो पाउडर के नशीला होने की पुष्टि हुई थी। इसके आधार पर पुलिस ने मामले पर गहनता से जांच शुरू की। पुलिस जांच में पाया गया कि भदरोआ पंचायत की प्रधान का पति सुरेश कुमार कर्ण सिंह को अपनी खेती वाली भूमि में पनाह देता था और कर्ण सिंह उनके खेतों में रहकर ही नशा तस्करी का कारोबार करता था। जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उधर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत यदि कोई व्यक्ति अपनी भूमि में किसी नशे के कारोबारी को पनाह देता है तो एनडीपीएस एक्ट के तहत भूमि  मालिक पर मामला दर्ज किया जा सकता है। इस कड़ी में भदरोआ पंचायत प्रधान के पति को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी