वन मंत्री राकेश पठानिया बोले, फोरलेन प्रभावितों को दिलाएंगे हक

Mandi Pathankot Four lane फोरलेन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अध्यक्ष सूबेदार मेजर दरबारी ¨सह की अगुवाई में फोरलेन प्रभवितों की समस्याओं के समाधान के लिए वन मंत्री राकेश पठानिया से जाच्छ में मिला। उन्होंने मुआवजे अधिग्रहण किए जाने परिसरों के कथित मुआवजे के संदर्भ में जानकारी दी।

By Edited By: Publish:Sun, 03 Oct 2021 01:18 AM (IST) Updated:Sun, 03 Oct 2021 08:43 AM (IST)
वन मंत्री राकेश पठानिया बोले, फोरलेन प्रभावितों को दिलाएंगे हक
फोरलेन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल वन मंत्री राकेश पठानिया से जाच्छ में मिला।

जसूर, संवाद सहयोगी। Mandi Pathankot Four lane, फोरलेन संघर्ष समिति का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अध्यक्ष सूबेदार मेजर दरबारी ¨सह की अगुवाई में फोरलेन प्रभवितों की समस्याओं के समाधान के लिए वन मंत्री राकेश पठानिया से जाच्छ में मिला। इस दौरान उन्होंने अन्यायपूर्ण मुआवजे, अधिग्रहण किए जाने वाले भवनों व परिसरों के कथित मुआवजे के संदर्भ में जानकारी दी। वन मंत्री ने शिष्टमंडल को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। तर्क दिया कि नालागढ़, बिलासपुर व ऊना में उचित मुआवजा मिल सकता है तो नूरपुर के लोगों से भी अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। यकीन दिलाया कि जब तक फोरलेन पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता तब तक परियोजना की जद में आ रहे पेड़ों को काटने की अनुमति भी नहीं देंगे।

प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए सड़क प्राधिकरण व सरकार से भी संघर्ष करना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। बकौल पठानिया, इस परियोजना को कांग्रेस के समय में शुरू किया था तथा तत्कालीन जनप्रतिनिधि ने प्रभावितों के पक्ष में कोई आवाज नहीं उठाई थी। प्रतिनिधिमंडल में विजय ¨सह, सुभाष पठानिया, नरेंद्र कुमार, बलदेव पठानिया, डा. अशोक शर्मा, सुखदेव गुलेरिया, बीवी बख्शी, राजीव बोहरा, बनारसी दास, करण ¨सह व राजन शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी