हिमाचल में चार माह में 65 दुष्कर्म व 35 हत्याएं : सुक्खू

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा हैं। उनसे उम्मीद थी कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 12 May 2018 04:41 PM (IST) Updated:Sat, 12 May 2018 04:42 PM (IST)
हिमाचल में चार माह में 65 दुष्कर्म व 35 हत्याएं : सुक्खू
हिमाचल में चार माह में 65 दुष्कर्म व 35 हत्याएं : सुक्खू

धर्मशाला, जेएनएन। हिमाचल में भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही कानून व्यवस्था चरमरा गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के चार माह के कार्यकाल में राज्य में 65 दुष्कर्म व 35 हत्याओं के मामले हो चुके हैं। सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को धर्मशाला में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बढ़ रही महंगाई और प्रदेश में चरमरा रही कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री युवा हैं। उनसे उम्मीद थी कि कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया है। पेट्रोल व डीजल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ रही है, घरेलू गैस की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन केंद्र सरकार इस बारे मूकदर्शक बनी हुई है।

सुक्खू ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के दो मंत्री अपनी ही सरकार में परेशान हैं। एक मंत्री तबादलों से परेशान हैं तो दूसरे अधिकारियों से परेशान हैं। ऐसे में आम जनता इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल पहले देश की जनता से जो वादे किए थे वो सिर्फ वादे ही रह गए हैं, उन पर कोई अमल नहीं हुआ है। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली बाजार के फव्वारा चौक से लेकर डीसी कार्यालय तक रैली निकाली तथा बर्तन बजाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

इस अवसर पर विधायक पवन काजल, आशीष बुटेल, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व सीपीएस जगजीवन पाल, पूर्व सांसद चौधरी चंद्र कुमार, पूर्व विधायक किशोरी लाल, यादवेंद्र गोमा, संजय रत्न, अजय महाजन कांग्रेस नेता मनोज पठानिया, यदुपति ठाकुर, केवल सिंह पठानिया व आरएस बाली सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस यात्रा में कांग्रेस के विधायक सुजान सिंह पठानिया व पूर्व मंत्री जीएस बाली ने शिरकत नहीं की। 

chat bot
आपका साथी