ह‍िमाचल श‍िक्षा बोर्ड ने घोष‍ित क‍िया Plus Two का परीक्षा पर‍िणाम

ह‍िमाचल प्रदेश स्‍कूल श‍िक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर द‍िया। यह पर‍िणाम 72.89 प्रतिशत रहा।

By Munish DixitEdited By: Publish:Tue, 25 Apr 2017 03:44 PM (IST) Updated:Tue, 25 Apr 2017 03:46 PM (IST)
ह‍िमाचल श‍िक्षा बोर्ड ने घोष‍ित क‍िया Plus Two का परीक्षा पर‍िणाम
ह‍िमाचल श‍िक्षा बोर्ड ने घोष‍ित क‍िया Plus Two का परीक्षा पर‍िणाम

धर्मशाला [जेएनएन]: ह‍िमाचल प्रदेश स्‍कूल श‍िक्षा बोर्ड ने आज 12वीं का रिजल्ट घोषित कर द‍िया। यह पर‍िणाम 72.89 प्रतिशत रहा। बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने बताया कि 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय, कला संकाय व वाणिज्य संकार में कुल 102075 परीक्षा परीक्षा में बैठे, जिनमें से 73948 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए और 15886 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट घोषित की गई।

बोर्ड द्वारा जारी मेरिट लिस्ट के आधार पर नाहन के करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की फाल्गुनी अग्रवाल ने 484 अंक पाकर वाणिज्य स्थान में प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया। कांगड़ा के सीआरसी स्कूल ‌रैहन के रितिक कंदौरिया ने साइंस संकाय की परीक्षा में 98.40 फीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है। गुरूकुल स्कूल हमीरपुर के निखिल कुमार प्रदेश में दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। निखिल ने 97.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के +2 साइंस टॉपर्स में इस बार टॉप-10 में 14 लड़कियों ने जगह बनाई है। कला संकाय में नेहा राजकीय सीसे स्कूल दरंग, मंडी 476 अंक लेकर पहला स्‍थान प्राप्‍त क‍िया है। जबक‍ि ओवरऑल में रैहन के रितिक कंदौरिया प्रथम रहे हैं।

chat bot
आपका साथी