नगर निगम कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला के एक कर्मचारी के खिलाफ तिब्बतियन संस्था से मै

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 10:00 AM (IST)
नगर निगम कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस
नगर निगम कर्मचारी पर धोखाधड़ी का केस

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला के एक कर्मचारी के खिलाफ तिब्बतियन संस्था से मैक्लोडगंज में एक कार्यक्रम के आयोजन की एवज में 50 हजार रुपये लेने पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मामले के प्रदेश सरकार के पास पहुंचने के बाद नगर निगम प्रशासन अब हरकत में आ गया है। वीरवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने एक कर्मचारी के खिलाफ सदर थाना धर्मशाला में केस दर्ज करवा दिया है। साथ ही नगर निगम ने अपने स्तर पर जाली एनओसी देने और 50 हजार रुपये वसूलने वाले कर्मचारी का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। दूसरी ओर नगर निगम के पार्षदों ने जनरल हाउस में निगम के पदाधिकारियों को घेरने का ऐलान कर दिया है।

एक तिब्बतियन संस्था ने मैक्लोडगंज स्थित दलाईलामा मंदिर के समीप पार्किंग में एक साप्ताहिक कार्यक्रम की अनुमति के लिए नगर निगम के पास आवेदन किया था। तिब्बती धर्मगुरु की सुरक्षा को देखते हुए संस्था को अनुमति नहीं दी गई थी। बाद में नगर निगम के कर्मचारी ने संस्था को कार्यक्रम करवाने की एनओसी अपने स्तर पर ही स्लिप काटकर दे दी। कर्मचारी ने अधिकारी के हस्ताक्षर के बिना ही 50 हजार रुपये लेकर रसीद भी प्रदान कर दी थी। इसके बाद नगर निगम कमीशनर की बिल बुक गायब हो गई और उन्हें यह पता चला कि 50 हजार रुपये का गबन हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस थाना धर्मशाला में की थी। इस बीच यह बात प्रदेश सरकार तक भी पहुंच गई। वीरवार को अतिरिक्त आयुक्त ने कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उधर सदर थाना प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम की महापौर रजनी व्यास ने बताया कि जिस भी कर्मचारी ने गलत काम किया है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपित को बख्शा नहीं जाएगा।

...................

नाबालिग को भगाने पर युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : सदर थाना धर्मशाला के तहत एक गांव से नाबालिग को भगाकर ले जाने वाला युवक वीरवार को घर लौट आया। पुलिस ने नाबालिग को परिजनों को सौंपते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। तीन अगस्त को नाबालिग के परिजनों से सदर थाना में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि खनियारा का विवेक उनकी बेटी को स्कूल से छुट्टी होने के बाद भगा ले गया है। बताया जा रहा है कि आरोपित नाबालिग को मनाली ले गया था। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने युवक के परिजनों एवं रिश्तेदारों से पूछताछ शुरू की और दबाव बनाया तो पुलिस के डर से आरोपित लड़की को लेकर लौट आया। सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि नाबालिग को परिजनों के हवाले कर दिया है।

chat bot
आपका साथी