थल्याल में स्लेटपोश मकान में लगी आग, तीन कमरे जले

पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 21 Jul 2018 10:12 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jul 2018 12:26 PM (IST)
थल्याल में स्लेटपोश मकान में लगी आग, तीन कमरे जले
थल्याल में स्लेटपोश मकान में लगी आग, तीन कमरे जले

धीरा, जेएनएन। पंचायत नौरा के गांव थल्याल में शुक्रवार को दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लग गई। आग दोपहर 12 बजे के करीब लगी। इससे प्रकाश चंद राणा के तीन कमरे जल गए। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रधान विकास धीमान सहित अन्य ग्रामवासी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया।

दमकल विभाग की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उपमंडलाधिकारी नागरिक संजय कुमार ने नायब तहसीलदार के साथ मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम धीरा संजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाएगी। पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आग लगने के समय घर में कोई भी मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

भूमि विवाद में लगा दी रसोईघर को आग

पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के तहत गांव उलेहड़ियां में जमीनी विवाद में रसोंई घर को आग लगा दी गई। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के प्रभारी सुरिंदर सिंह राणा ने बताया कि सिकंदर पुत्र राम निवासी उलेहड़ियां ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार वीरवार को सिकंदर पत्नी कमलेश कुमारी के साथ खेतों में काम करने के लिए गया था। घर पर उसकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव के अच्छर सिंह के दो बेटे व एक बेटी उसके घर में जबरदस्ती घुस गए। उन्होंने उसकी रसोई में जबरदस्ती कब्जे की कोशिश की।

जब घर पर मौजूद उसकी बेटी ने इसका विरोध किया तो तीनों ने रसोई घर को आग लगा दी और फरार हो गए। उसने बताया कि अच्छर सिंह के साथ उसका वर्षों से जमीनी विवाद चला हुआ है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। चौकी प्रभारी सुरिंदर सिंह राणा ने बताया पुलिस ने आरोपित बीना देवी पुत्री अच्छर सिंह, उसके दोनों भाइयों सुभाष चंद व कर्म चंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जल्द कार्रवाई की जाएगी।

सुलह में आंगन में खड़ी स्कूटी को लगा दी आग

पुलिस थाना भवारना के तहत सुलह के मजाकड़ा में सतीश कुमार के घर के आंगन में खड़ी स्कूटी को देर रात लगभग 12 बजे अज्ञात लोगों ने जला दिया। रात लगभग साढ़े 12 बजे परिवारजनों ने जब बाहर धुआं निकलता देखा तो बाहर आकर देखा कि स्कूटी को आग लगी हुई थी। हालांकि जानकार बताते हैं कि जिस तरह से स्कूटी एकदम से जली है उससे लगता है कि शरारती तत्वों ने पहले इस पर मिट्टी का तेल या अन्य ज्वलनशील पदार्थ छिड़का था। वहीं परिवारजनों ने मामले की शिकायत पुलिस थाना भवारना में की है। डीएसपी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी