नशे के चुंगल में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी

कांगड़ा में नशे का कारोबार पर लगाम लगाने के लिए कांगड़ा पुलिस के प्रयास अधूरे है जिसके परिणाम स्वरूप कांगड़ा में अभी भी कई स्थानों पर नशे की खेप का कारोबार बदस्तूर जारी है। कांगड़ा के निफ्ट रोड़ की बात करे या टांडा रोड़ की या कांगड़ा बस अड्डा, यहां पर कोड बोलने से कोई भी नशा प्राप्त हो सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 10:31 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 10:31 PM (IST)
नशे के चुंगल में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी
नशे के चुंगल में स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : कांगड़ा में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस के प्रयासों के बावजूद कई स्थानों पर इसका कारोबार बदस्तूर जारी है। निफ्ट रोड, टांडा रोड हो या कांगड़ा बस अड्डा, यहां कोड बताकर नशा प्राप्त किया जा सकता है। पुलिस की कार्रवाई के बाद कुछ दिन के लिए कारोबार पर लगाम लगती है। फिर स्थिति जस की तस हो जाती है।

कांगड़ा में निफ्ट रोड पर हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां कई बार पुलिस की दबिश हुई परंतु नशे के कारोबार पर लगाम नहीं लग पाई। निफ्ट रोड पर कई दफा छात्र भी नशे में घूमते रहते हैं। कॉलेज रोड पर भी कई लोग स्कूल व कालेज के विद्यार्थियों को नशीले पदार्थो की सप्लाई कर रहे हैं। कॉलेज रोड स्थित स्कूलों प्रबंधकों ने इस संबंध में कांगड़ा पुलिस के अधिकारियों को भी शिकायत भेजी है कि स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थी नशे के मकड़जाल में फंस रहे हैं। यहां माफिया द्वारा विद्यार्थियों को नशा बेचा जा रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाए। विद्यार्थियों को नशे की बुरी लत से बचाया जाए।

-------------

पुलिस को जैसे ही सूचना मिलती है उसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है। नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है। हालांकि अब लोग नशे के खात्मे के लिए सामने आने लगे हैं। कांगड़ा पुलिस को सूचनाएं मिल रहे है उसके आधार पर आरोपितों को पकड़ा जा रहा है।

-पूर्ण चंद ठुकराल, डीएसपी, कांगड़ा।

-------------

नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए कांगड़ा के व्यापारी वर्ग को आगे आना चाहिए। व्यापारी व स्थानीय लोग नशीले पदार्थ बचने वालों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाएं।

-पंडित वेद प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष व्यापार मंडल कांगड़ा।

------------

सरकार ने नशे के कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए काफी प्रभावी कदम उठाए हैं। सरकार की कार्रवाई से काफी हद तक नशे कारोबारियों पर नकेल कसी जा सकी है।

-मुनीष शर्मा, अध्यक्ष प्रदेश बास्केटबॉल संघ।

---------

नशे का कारोबार कांगड़ा में बढ़ा है जो कि ¨चतनीय विषय है। युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए कांगड़ा के बुद्धिजीवी वर्ग को आगे आना चाहिए।

-नितिन कोहली, युवा।

------------

नशे का कारोबार बिना लोगों की मदद से खत्म नहीं हो सकता है। पुलिस की कार्रवाई के लिए लोगों की भागीदारी जरूरी है।

-राम प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ पुजारी श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर।

chat bot
आपका साथी