आम लोगों तक पहुंचाएं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने की। इस बैठक में चिकित्सा अधीक्षक टांडा, पालमपुर धर्मशाला तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने खंडों में इन योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें, ताकि समस्त लोग सरका

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jan 2019 09:39 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jan 2019 09:39 PM (IST)
आम लोगों तक पहुंचाएं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी
आम लोगों तक पहुंचाएं स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी

जागरण संवाददाता, धर्मशाला : क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक टांडा, पालमपुर, धर्मशाला तथा खंड चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया।

डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने अधिकारियों को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने खंडों में योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करें। प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के अंतर्गत चयनित परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा परिवार के सभी सदस्यों को इसका लाभ मिलेगा। योजना में करीब अठारह सौ उपचार प्रक्रियाएं कवर की जा रही हैं। इनमें डेकेयर सर्जरी भी शामिल है। उन्होंने कहा हिमाचल हेल्थ केयर योजना के अंतर्गत चयनित परिवारों को पांच लाख रुपये तक के इलाज का प्रावधान है। यह योजना सभी फैमिली फ्लोटर आधार पर प्रदान की जा रही है।

योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार और पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले जो आयुष्मान भारत में पंजीकृत नहीं है, एकल नारी, 40 फीसद से अधिक दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक, मिड-डे मील वर्कर्स, अंशकालीक कार्यकर्ता और अनुबंध कर्मचारी शामिल हैं। वह सभी कर्मचारी 365 रुपये का प्रीमियम देकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं। योजना के अंतर्गत प्रदेश में 153 सरकारी और 30 निजी अस्पतालों को सेवा देने के लिए पंजीकृत किया गया है। जिला कांगड़ा में कुल 39 अस्पतालों को सेवा के लिए पंजीकृत किया गया हैं जिनमें 18 निजी व 21 सरकारी अस्पतालों में सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की भी स्थापना की है। इसमें गंभीर बीमारियों की स्थिति में सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा इसके बारे में आवेदन उपायुक्त, स्थानीय विधायक, स्वास्थ्य मंत्री तथा मुख्यमंत्री को किया जा सकता है।

chat bot
आपका साथी