कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर व ऊना मे 47 केस बंद

उप पंजीयक कार्यालय के अधिकारियो के मुताबिक सहकारी सभाओ से ऋण लेने के बाद समय पर वापस न लौटाने पर मामले कार्यालय के पास पहुंचे और बकायदा नोटिस जारी किए गए।

By Edited By: Publish:Tue, 12 Dec 2017 07:38 PM (IST) Updated:Tue, 12 Dec 2017 07:38 PM (IST)
कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर व ऊना मे 47 केस बंद
कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर व ऊना मे 47 केस बंद

धर्मशाला, संवाद सहयोगी। कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर व ऊना जिलो मे सहकारिता विभाग के उप पंजीयक कार्यालय ने 26 लाख, 36 हजार, 711 रुपये की रिकवरी के साथ 47 केस बंद करने मे सफलता हासिल की है। हालांकि अभी भी 732 डिफाल्टरो के पास विभिन्न सहकारी सभाओ की 13 करोड़, 55 लाख, 31 हजार, 837 रुपये की धनराशि फंसी हुई है।

उप पंजीयक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपरोक्त 47 मामलो को बंद करने मे करीब छह माह का समय लगा है। इसके बाद 26 लाख, 36 हजार, 711 रुपये की रिकवरी हो पाई है। इसके लिए कई बार डिफाल्टरो को नोटिस जारी किए गए और उसके बाद कार्रवाई अमल मे लाकर वसूली हो पाई है। वही शेष बचे 732 मामलो मे भी रिकवरी के लिए समय-समय पर कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी, ताकि सहकारी सभाओ की फंसी करोड़ो की धनराशि की रिकवरी हो सके।

उप पंजीयक कार्यालय के अधिकारियो के मुताबिक सहकारी सभाओ से ऋण लेने के बाद समय पर वापस न लौटाने पर मामले कार्यालय के पास पहुंचे और बकायदा नोटिस जारी किए गए। अब शेष मामलो मे भी डिफाल्टरो से रिकवरी के लिए कड़ी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

उधर, सहकारिता विभाग के उप पंजीयक सुधीर कटोच के मुताबिक कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर व ऊना 47 मामलो को बंद कर दिया गया है और इन मामलो मे 26 लाख, 36 हजार, 711 रुपये की धनराशि की रिकवरी भी की गई है। शेष सभी 732 मामलो मे भी जल्द वसूली का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी