युवक मंडल सराहन ने चंद्रशेखर मंदिर परिसर संवारा

चलाया। यह अभियान अध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में शुरु किया गया। इस मौके पर युवक मंडल सराहन के सदस्यों ने सराहन में स्थित ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर को संवारा। उन्होने मंदिर की सफाई की तथा मंदिर के आस-पास झाड़ियों व कांटों को भी काटकर हटाया। उन्होने लोगों से भी आह्वान किया कि सार्वजनिक स्थान पर किसी तरह की गंदगी न फैलाएं। अपने घरों में कूड़ा पात्र लगाने को भी कहा जिसमें कूड़ा इकट्ठा कर किसी एक स्थान पर फेंका

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 06:33 AM (IST)
युवक मंडल सराहन ने चंद्रशेखर 
मंदिर परिसर संवारा
युवक मंडल सराहन ने चंद्रशेखर मंदिर परिसर संवारा

संवाद सहयोगी, चंबा : नेहरू युवा केंद्र चंबा के सौजन्य से आयोजित स्वच्छता अभियान ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप 2019 के दौरान युवक मंडल सराहन ने दूसरे दिन सोमवार को सफाई अभियान चलाया। अभियान अध्यक्ष अशोक कुमार की अगुवाई में शुरू हुआ। युवक मंडल सराहन के सदस्यों ने सराहन स्थित ऐतिहासिक चंद्रशेखर मंदिर परिसर को संवारा। उन्होंने मंदिर परिसर की सफाई करने के बाद मंदिर के आसपास झाड़ियों व कांटों को भी काटा। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी न फैलने का आह्वान किया। घरों में कूड़ा पात्र लगाने का भी आह्वान किया। अगर हर कोई स्वच्छता को जिम्मेदारी समझेगा तो ही स्वच्छता अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस मौके पर युवक मंडल के सचिव मनोज कुमार, राजकुमार, रतन, टेकचंद, रमेश, सुनील कुमार, अशोक व बिट्टू मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी