विनोद कुमार को चुना पीटीए अध्यक्ष

होली आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कूल होली में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 03:19 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 03:19 PM (IST)
विनोद कुमार को चुना पीटीए अध्यक्ष
विनोद कुमार को चुना पीटीए अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, होली : आदर्श आधुनिक पब्लिक स्कूल होली में शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्कूल प्रभारी रजनी देवी की। बैठक में सत्र 2019-20 को सुचारू रूप से चलाने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई इस मौके पर बैठक में पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से विनोद कुमार को अध्यक्ष चुना गया। वहीं मिठ्ठू को उपप्रधान, रजनी देवी को सचिव, सुदेश पाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। पीटीए के अन्य सदस्यों में बृजलाल, सपना, स्वर्णलता, अनिता को शामिल किया गया।

chat bot
आपका साथी