रेहड़ी से टकराई बाइक, दो घायल

संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह शीतला पुल के पास बाइक अनियंि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Jul 2018 05:08 PM (IST) Updated:Sun, 15 Jul 2018 05:08 PM (IST)
रेहड़ी से टकराई बाइक, दो घायल
रेहड़ी से टकराई बाइक, दो घायल

संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह शीतला पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी रेहड़ी से टकरा गई। इसमें एक व्यक्ति व एक युवती घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती करवाया गया है। घायलों की पहचान तिलकराज पुत्र परशुराम निवासी सलूणी व बगोदा पुत्री बृजलाल सलूणी के रूप में हुई है।

दोनों बाइक पर रविवार सुबह चंबा आ रहे थे कि शीतला पुल के पास सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी से बाइक टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रैफिक पुलिस चंबा को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जिस दौरान बाइक दुर्घटना हुई उस दौरान उपायुक्त चंबा की गाड़ी भी चंबा की तरफ जा रही थी। दोनों घायलों को उपायुक्त की गाड़ी में बैठाकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहा दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। उधर, मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी