तीन मामलों में एक किलो चरस पकड़ी

जिला चंबा में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों से एक किलो 184

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 09:18 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 09:18 PM (IST)
तीन मामलों में एक किलो चरस पकड़ी
तीन मामलों में एक किलो चरस पकड़ी

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला चंबा में पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों से एक किलो 184 ग्राम चरस पकड़ी है। पहले मामले में पुलिस चौकी नकरोड़ के दल ने शालूईं में नाकाबंदी के दौरान गणेश कुमार निवासी गांव बसुआ डाकघर थनेईकोठी तहसील चुराह जिला चंबा से 628 ग्राम चरस बरामद की। दूसरे मामले में पुलिस ने कोटी में नाकाबंदी के दौरान मंगत अली गांव नागली डाकघर जसौरगढ़ तहसील चुराह जिला चंबा से 304 ग्राम चरस बरामद की। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक चंबा एस अरुल कुमार ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चरस तस्करों के खिलाफ अभियान तेज किया गया है।

उधर, तीसरे मामले में पुलिस के विशेष जांच दल ने शुक्रवार तड़के चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोली नामक स्थान पर चेक नाका लगाया था। इस दौरान एक वैन में सवार दो लोगों से 252 ग्राम चरस बरामद कर मामला दर्ज किया। साथ ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हवलदार अनुज कुमार की अगुवाई में लगाए नाके पर चंबा से गोली की ओर आ रही एक मारुती वैन (एचपी-47-4415) को रोककर जब सवाल पूछे तो वे घबरा गए। शक होने पर वैन की तलाशी ली। एक प्लास्टिक के बैग से चरस बरामद की। सुनील कुमार गांव गुनियाला तहसील डलहौजी जिला चंबा व संजय कुमार निवासी गांव मटौला तहसील डलहौजी जिला चंबा के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि इस संबंध में विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चरस तस्करों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है जो कि आगे भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी