साढे आठ घंटे बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग

व कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढे पांच बजे सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मार्ग बंद होने के कारण निगम और निजी बसें भी अपने निर्धारित रूट पर नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण लोगों को ट्रांसमिट के सहारे ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही करनी पड़ी। दिनभर मार्ग के यातायात के लिए सुचारू न होने की सूरत में नौकरी पेशा लोगों व अन्य कामगजारों ने पहाड़ी के रा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:24 AM (IST)
साढे आठ घंटे बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग
साढे आठ घंटे बंद रहा चंबा-तीसा मार्ग

संवाद सहयोगी, तीसा : चंबा-तीसा मार्ग पर रखालू माता मंदिर के समीप पहाड़ी दरकने से सोमवार सुबह से शाम साढे पांच बजे तक यातायात के लिए ठप हो गया। ऐसे में मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे वाहन चालकों सहित यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार सुबह आठ बजे मंदिर के पास भूस्खलन शुरू हो गया और बड़ी-बड़ी चंट्टानें सड़क पर आ गिरीं। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग मंडल चुराह ने मशीनरी व कर्मचारियों को मौके पर भेजा। कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढे पांच बजे सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया गया। मार्ग बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

मार्ग बंद होने के कारण निगम और निजी बसें भी अपने निर्धारित रूट पर नहीं पहुंच पाई। जिसके कारण लोगों को ट्रांसमिट के सहारे ही मार्ग पर वाहनों की आवाजाही करनी पड़ी। दिनभर मार्ग के यातायात के लिए सुचारू न होने की सूरत में नौकरी पेशा लोगों व अन्य कामगजारों ने पहाड़ी के रास्ते से चढ़कर दूसरे छोर पर पहुंच अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। इन दिनों चंबा-तीसा मार्ग को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते रखालू मंदिर के पास पहाड़ी की कटाई का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को अचानक पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि जिस दौरान पहाड़ी दरकी तब आसपास कोई नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क के बंद होने से वाहन चालकों को साढे आठ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गौर रहे कि बारिश के दिनों में अकसर चंबा-तीसा मार्ग पर विभिन्न जगह भूस्खलन के चलते बंद हो जाता है। चंबा-तीसा मार्ग पर इन दिनों मार्ग को चौड़ा करने के लिए रखालू के पास कटाई का कार्य किया जा रहा है। रविवार को भी रखालू के पास भूस्खलन हो गया था, जिस कारण मार्ग कुछ समय के लिए बंद हो गया। मार्ग बंद होने के कारण दोनों तरफ सरकारी व निजी बसों के अलावा अन्य वाहन चालकों को साढे आठ घंटे का इंतजार करना पड़ा। लोगों ने लोक निर्माण विभाग तीसा से मांग की है कि उक्त मार्ग को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत की जाए, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। सोमवार को रखालू के पास भूस्खलन होने से सड़क पर काफी मलबा आ गिरा। चट्टानों के गिरने के कारण मार्ग को बहाल करने में देरी हुई। शाम साढे पांच बजे मार्ग को बहाल कर दिया गया।

हर्ष पुरी, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग तीसा।

chat bot
आपका साथी