हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के तरानों से गूंजा चंबा

जागरण टीमचंबा/तीसा/पांगी/चनेड़/भलेई हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के तरानों से चंबा गूंज

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Aug 2022 04:57 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 03:01 AM (IST)
हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के तरानों से गूंजा चंबा
हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के तरानों से गूंजा चंबा

जागरण टीम,चंबा/तीसा/पांगी/चनेड़ : हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के तरानों से चंबा गूंज उठा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत उपायुक्त डीसी राणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को चंबा शहर में तिरंगा रैली में देशभक्ति का यह भाव देखने को मिला। रैली में विभिन्न विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिला के अन्य इलाकों में तिरंगा हाथों उठाए विद्यार्थी व लोग बलिदानियों को याद करते दिखे।

चंबा में निकली तिरंगा यात्रा के बाद उपायुक्त दुनी चंद राणा ने कहा कि भारत वर्ष आजादी के 75 वर्ष मना रहा है। हर घर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराया जा रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक तिरंगा फहराने के साथ सेल्फी खींचे और इंटरनेट मीडिया में अवश्य शेयर करें। उन्होंने जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई भी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष जसवीर नागपाल सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उधर, प्राथमिक पाठशाला भनौता के विद्यार्थियों ने भी तिरंगा रैली निकाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साहो में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर एनएसएस और ईको क्लब स्वयंसेवियों ने तिरंग लिए सड़क पर निकले। स्वयंसेवियों ने तीन किलोमीटर यात्रा पूरी की तथा लोगों को घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर निरीक्षण विग के प्रधानाचार्य सुमन मिन्हास, प्रधानाचार्य विनोद कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

डिग्री कालेज सलूणी की एबीवीपी इकाई के अलावा एनएसएस व एनसीसी सदस्यों व पैराडाइज पब्लिक स्कूल गोठ सलूणी के विद्यार्थियों ने सलूणी चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली व लोगों से घरों में तिरंगा फहराने की अपील की। कालेज में पर भाषण प्रतियोगिता भी हुई। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा की ओर से भंजराडू मुख्यालय तक निकाली गई तिरंगा यात्रा में स्कूल शिक्षिकों व छात्रों ने भाग लिया। महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। प्रिंसिपल ने राष्ट्रीय ध्वज के महत्व पर प्रकाश डाला। स्कूल में प्रतियोगिताएं भी करवाई गई।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी का आयोजन किया। कार्यक्रम में बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में कर्नल रवि वैद मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षुओं ने हर घर तिरंगा अभियान व विभाजन की विभीषिका पर भाषण दिया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेई के विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली गई। स्कूल में कई तरह की गतिविधियां करवाई गई, जिसमें छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रधानाचार्य गुरू वचन ठाकुर ने छात्रों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी। जनजातीय क्षेत्र पांगी के महाविद्यालय किलाड़ सहित समस्त स्कूलों में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर तिरंगा हाथ में लेकर प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीत गाकर स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया।

पांगी मुख्यालय किलाड़ में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के विद्यार्थियों, अध्यापकों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने विद्यालय के प्रांगण से रामलीला मैदान तक रैली निकाली। आवासीय आयुक्त पांगी अजय कुमार यादव सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने रामलीला कलाकेंद्र में स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया। चुवाड़ी में भी तिरंगा रैली निकाली। रैली में प्रशासनिक अधिकारियों सहित कालेज व समस्त स्कूल के छात्रों ने तिरंगा हाथ में लेकर स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी रमन चौधरी व नगर पंचायत के सचिव गणेश शर्मा ने आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी