मंगला में खेत में काम करते महिला को सांप ने डसा

शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला में एक महिला को सांप ने डस लिया, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:36 PM (IST)
मंगला में खेत में काम करते महिला को सांप ने डसा
मंगला में खेत में काम करते महिला को सांप ने डसा

संवाद सहयोगी, चंबा : शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत मंगला में एक महिला को सांप ने डस लिया, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। गुड्डी निवासी चनेली खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन महिला को मेडिकल कॉलेज ले आए। यहां महिला को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी