तीसा अस्पताल संपर्क मार्ग पर नहीं भर पा रहे गड्ढे

चुराह क्षेत्र के सबसे बड़े तीसा अस्पताल के लिए पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की हालत काफी खराब हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 04:26 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 04:26 PM (IST)
तीसा अस्पताल संपर्क मार्ग पर नहीं भर पा रहे गड्ढे
तीसा अस्पताल संपर्क मार्ग पर नहीं भर पा रहे गड्ढे

संवाद सूत्र, सेईकोठी : चुराह क्षेत्र के सबसे बड़े तीसा अस्पताल के लिए पहुंचने वाले संपर्क मार्ग की हालत इन दिनों ठीक नहीं है। इस मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। लंबे समय से सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। इससे यहां पर मरीजों को एंबुलेंस में काफी परेशान होना पड़ता है। तीसा मुख्य बाजार से अस्पताल तक महज पांच सौ मीटर सड़क का फासला है, लेकिन अभी तक इन गड्ढों को नहीं भरा गया है। इसके कारण स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग के प्रति रोष है। बारिश के बाद यहां पूरी सड़क दलदल में बदल जाती है। इससे यहां पर दोपहिया वाहन चालकों के साथ हादसे भी हो चुके हैं। चुराह क्षेत्र का यह सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां रोजाना चार से पांच सौ मरीज इलाज करवाने आते हैं, जो इसी संपर्क मार्ग से अस्पताल तक पहुंचते हैं। वहीं, पैदल यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क की हालत को देखकर तो कई वाहन चालक यहां गाड़ियों को ले जाने से भी कतराते हैं। ......

मार्ग की खस्ता हालत के बारे में कई बार स्थानीय नेताओं से शिकायत करवा चुके हैं, लेकिन अभी मार्ग की हालत को नहीं सुधारा गया है। इसके कारण लोगों में विभाग के खिलाफ काफी रोष है।

लुकु शर्मा, तीसा। तीसा से अस्पताल तक महज पांच सौ मीटर का सफर है। लेकिन यहां अस्पताल तक पहुंचने में वाहन पर भी कई बार बीस मिनट का समय लग जातर है। ऐसा लगता है जैसे सड़क में गड्ढे नहीं गड्ढों में सड़क है।

संजय कुमार, तीसा। यहां रोजाना सैकड़ों लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं। जिन्हें एंबुलेंस में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस बारे में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

खेम राज, निवासी तीसा। मार्ग की हालत इतनी खस्ता हो गई है कि यहां कई बार टैक्सी चालक भी जाने से इनकार कर देते हैं। इसके कारण मरीजों को पैदल ही अस्पताल तक पहुंचना पड़ता है।

योगेंद्र पाल, तीसा

chat bot
आपका साथी