यज्ञ से की विश्व शांति की कामना

संवाद सूत्र, बकलोह : ककीरा के स्वामी हरीगिरी सन्यास आश्रम में सोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय महारूद्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 May 2018 04:33 PM (IST) Updated:Tue, 08 May 2018 04:33 PM (IST)
यज्ञ से की विश्व शांति की कामना
यज्ञ से की विश्व शांति की कामना

संवाद सूत्र, बकलोह : ककीरा के स्वामी हरीगिरी सन्यास आश्रम में सोमवार से शुरू हुए पांच दिवसीय महारूद्र यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार को आश्रम ट्रस्ट के ट्रस्टी गोविंद भाई ओझा व उनके पुत्र जनक ओझा ने आचार्य प्रफुल्ल भाई पटेल व 51 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोचारण के बीच यज्ञ में आहूतियां डाली व विश्व शांति व व सभी के सुख समृद्धि की कामना की। वहीं आचार्य प्रफुल्ल भाई पटेल द्वारा भक्तों का आध्यात्मिक मार्गदर्शन भी किया गया। आश्रम ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजन भाई पटेल ने कहा कि यज्ञ के संपूर्ण होने पर 10 मई को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी