चंबा में बारिश से सुहावना हुआ मौसम

चंबा जिला मुख्यालय में शनिवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 May 2019 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 12 May 2019 06:37 AM (IST)
चंबा में बारिश से सुहावना हुआ मौसम
चंबा में बारिश से सुहावना हुआ मौसम

संवाद सहयोगी, चंबा : जिला मुख्यालय में शनिवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। शनिवार दोपहर बाद अचानक बादलों की तेज गर्जना से बारिश शुरू हो गई। दोपहर बाद बाजार में चहल पहल कम रही। बीते काफी दिनों से बढ़ रही गर्मी के कारण लोग काफी परेशान थे। शनिवार को दोपहर तक धूप के बाद मौसम ने करवट बदली अचानक बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से गेंहू की कटाई प्रभावित हुई। इन दिनों चंबा में गेंहू की कटाई का कार्य चल रहा है। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है। बारिश के बाद चौगान में चहलकदमी के लिए लोगों की खूब भीड़ उमड़ी। मैदानी इलाकों की तपिश से निजात पाने के लिए रोजाना काफी तादाद में पर्यटक डलहौजी व खजियार का रुख कर रहे हैं। चंबा जिला के तीसा, सलूणी, भरमौर व होली में भी शनिवार को बारिश हुई। इन क्षेत्रों में बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट से मौसम काफी सुहावना हो गया है।

chat bot
आपका साथी