गडफरी में बारिश से गिरा मकान, मुआवजे की मांग

चुराह की ग्राम पंचायत गडफरी में बारिश से मकान गिर गया। जिस दौरान मकान गिरा घर में कोई भी सदस्य नहीं था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 04:47 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 04:47 PM (IST)
गडफरी में बारिश से गिरा मकान, मुआवजे की मांग
गडफरी में बारिश से गिरा मकान, मुआवजे की मांग

संवाद सूत्र, सेईकोठी : चुराह की ग्राम पंचायत गडफरी में बारिश से मकान गिर गया। जिस दौरान मकान की छत गिरी उस समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। स्थानीय पंचायत प्रधान ने मौका कर नुकसान की रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी। रोहित पुत्र बेजा राम निवासी छज्जोट डाकघर नकरोड़ परिवार सहित मकान में रहता था। जिस समय हादसा हुआ उस वक्त परिवार के सदस्य घर के बाहर थे। लोग मकान के साथ बंधे पशुओं को सुरक्षित निकालने में कामयाब हुए। रोहित कुमार ने बताया कि मकान गिरने से उसे काफी नुकसान हुआ है। उसे मकान का मुआवजा दिया जाए। पंचायत ने प्रभावित को आश्वासन दिया है कि उसकी हरसंभव सहायता की जाएगी।

chat bot
आपका साथी