भाषण प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में मंगलवार को जैव विविधता दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 May 2018 04:29 PM (IST) Updated:Tue, 22 May 2018 04:29 PM (IST)
भाषण प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम

संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में मंगलवार को जैव विविधता दिवस मनाया गया। इसमें प्रधानाचार्य मंजू जरियाल विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान ईको क्लब प्रभारी नीता शर्मा ने कविता के माध्यम से विद्यार्थियों को जानकारी दी। बच्चों ने जैव विविधता संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने जंगलों में आग को रोकने के लिए लोगों से अपील की ताकि जीव-जंतु को बजाया जा सके। इस दौरान करवाई गई भाषण प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें अंजलि ने पहला, श्रेया ने दूसरा तथा गुड़िया ने तीसरा स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में कन्या ने पहला, रुचि ने दूसरा व दिव्या व पायल ने तीसरा स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बालक, नरेंद्र, साहिल, अंजलि, रंजना, मीनाक्षी, वसीम ने भाग लिया। नारा लेखन में विजय पहले, शिवानी दूसरे तथा रागनी तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद विद्यार्थियों ने भ्रदम गांव में रैली निकालकर लोगों को जैव विविधता का महत्व बताया। वहीं बरौर स्कूल में भी जैव विविधता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्र ठाकुर ने बच्चों को जागरूक किया।

chat bot
आपका साथी