चंबा:पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत व दो घायल

road accident chamba, चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास एक पिकआप के दुर्घटनाग्रस्त होने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 11:48 AM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 11:48 AM (IST)
चंबा:पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत व दो घायल
चंबा:पिकअप खाई में गिरी, युवक की मौत व दो घायल

जेएनएन, चंबा। चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास एक पिकआप के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में मारे गए युवक की पहचान अभिषेक पुत्र दुनी चंद निवासी गांव व डाकघर लिग्गा तहसील सलूणी के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

अल सुबह अभिषेक, जितेंद्र पुत्र साले राम और गोविंद सिंह पुत्र किरपा राम दोनों निवासी लिग्गा एक अप्लाइड फॉर पिकअप में सवार होकर जा रहे थे। जब वह कंदला के पास पहुंचे तो अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। गोविंद और जितेंद्र सड़क से कुछ ही दूरी पर वाहन से निकल कर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अभिषेक वाहन के साथ ही नीचे खाई में लुढ़क गया। आसपास के लोगों ने गाड़ी को गिरता देख घायलों को निकाल कर तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। लेकिन लोगों को अभिषेक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।

वहीं मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों घायलों के बयान कलमबद्ध किए। इस दौरान उन्होंने वाहन में अभिषेक के होने की बात कही। जब घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया गया तो वहां से कुछ ही दूरी पर अभिषेक मृत मिला। एसपी चंबा मोनिका कहना है शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस थाना सदर में चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी