बाजार गुलजार, स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा कारोबार

दीवाली निकट आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। ्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 04:10 PM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 04:10 PM (IST)
बाजार गुलजार, स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा कारोबार
बाजार गुलजार, स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा कारोबार

संवाद सहयोगी, चंबा : दीवाली निकट आते ही बाजार गुलजार हो गए हैं। चंबा में भी इन दिनों बाजार में लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई है। लोग स्वदेशी उत्पाद ज्यादा पसंद कर रहे हैं। स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा कारोबार हो रहा है।

बाजार में इस बार रंगबिरंगी लाइटों, झालरों और लड़ियों की धूम है। महंगी लाइटों के साथ देसी लाइटें भी उपलब्ध हैं। लोग भारतीय कंपनियों के उत्पादों को तरजीह दे रहे हैं। सबसे अधिक मांग लक्ष्मी, गणेश और भगवान श्रीकृष्ण के चित्रों तथा शुभ लाभ लिखी विग चेन की है। चंबा के कारोबारी अशोक ने बताया कि इन चित्रों तथा विग चेन के दाम 50 से 700 रुपये तक हैं। लालटेन भी पसंद की जा रही हैं। दौ सौ रुपये की लालटेन की खूबी यह है कि इसमें मोम रखा गया है। इसे जलाने पर चंदन की खुशबू भी आती है। टेराकोटा के फव्वारे भी लोगों को लुभा रहे हैं। फव्वारों की कीमत 100 से 800 रुपये तक है। लैंप 230 से 250 रुपये तक बिक रहा है। मल्टी चेरी झालर में सात रंग हैं। म्यूजिकल झालर, सिल्क झालर, प्लास्टिक कैप झालर व गेंदे के आकार वाली झालर भी लोगों को खूब लुभा रही है।

कसाकड़ा में दुकानदार हरदेश ने बताया कि इलेक्ट्रिक मोमबत्ती, दीया और कलश की भी भारी मांग है। ओम के आकार में सीरियल से लगे दीये भी लोग खरीद रहे हैं। बाजार में 200 से 380 रुपये में इलेक्ट्रिक दीपमालाएं बिक रही हैं। कुछ दीपमालाएं ऐसी हैं जो जलने के साथ घूमने लगती हैं। इसके अलावा पाइप वाले झालर की भी काफी मांग है। लोग फेंसी व पाइप वाली झालरों को भी पसंद कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी