डलहौजी के गांधी चौक में राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण

पर्यटन नगरी डलहौजी के गांधी चौक में आखिरकार लंबी कशमकश के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की नई आदमकद प्रतिमा का रविवार को अनावरण हो ही गया। उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने गांधी चौक के मध्य में स्थापित की गई राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 03:48 PM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 03:48 PM (IST)
डलहौजी के गांधी चौक में राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण
डलहौजी के गांधी चौक में राष्ट्रपिता की प्रतिमा का अनावरण

संवाद सहयोगी, डलहौजी : पर्यटन नगरी डलहौजी के गांधी चौक में आखिरकार लंबी कशमकश के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का रविवार को अनावरण हो ही गया। उपायुक्त हरिकेश मीणा ने गांधी चौक के मध्य में स्थापित की गई राष्ट्रपिता की आदमकद फाइबर ग्लास की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा का अनावरण होने के उपरांत उपायुक्त सहित प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य लोगों ने प्रतिमा पर श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। अनावरण के साथ ही गांधी चौक में राष्ट्रपिता की प्रतिमा को सम्मानजनक स्थान मिल गया।

काफी वर्ष पहले गांधी चौक में चर्च के बाहर सड़क किनारे राष्ट्रपिता की प्रतिमा स्थापित की गई थी। जहां कि गांधी जयंती व अन्य आयोजनों पर प्रशासन व स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर राष्ट्रपिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाते थे। लेकिन कुछ वर्ष पहले प्रतिमा के समीप ही पुलिस पोस्ट का निर्माण कर दिए जाने से पुरानी प्रतिमा यहां छिप गई थी और लोग आसानी से प्रतिमा के दर्शन नहीं कर पाते थे। वहीं शरारती तत्वों की ओर से कथित तौर पर प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं भी घटित की गई थीं। लोगों की मांग पर प्रशासन ने एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत से प्रतिमा निर्माण का आग्रह किया। इस पर एनएचपीसी द्वारा प्रशासन को हाल ही में राष्ट्रपिता की प्रतिमा भेंट की गई थी। इसके बाद गांधी चौक के मध्य में चबूतरे का निर्माण करवाकर प्रतिमा की स्थापना की गई। डलहौजी के गुरु नानक पब्लिक स्कूल द्वारा चबूतरे के सुंदरीकरण का कार्य करवाया गया, लेकिन प्रतिमा का अनावरण राजनीतिक खींचतान में अटक गया था। करीब डेढ़ माह की खींचतान के बाद आखिरकार रविवार को उपायुक्त ने प्रतिमा का अनावरण किया।

chat bot
आपका साथी