जंगली जानवरों पर बंदूकें तानी तो खैर नहीं

चंबा में जंगली जानवरों का शिकार किया तो खैर नहीं। वन विभाग द्वारा फील्ड स्टाफ को संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रो¨लग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अवैध शिकार करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला के उपरी क्षेत्रों में फुटों के हिसाब से बर्फबारी के बाद बेजुबान जंगली जानवर निचले क्षेत्रों की ओर रूख कर लेते हैं। ऐसे में यह शिकारियों के लिए आसान टारगेट साबित होते है। चंबा जिला के चांजू, सिल्लाघ्राट व तीसा के कुछेक क्षेत्रों में जाडे़ के मौसम में शिकारियों की गतिविधियां काफी बढ़ जाती है। शिकारियों की टोलियां सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Jan 2019 03:38 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jan 2019 03:38 PM (IST)
जंगली जानवरों पर बंदूकें तानी तो खैर नहीं
जंगली जानवरों पर बंदूकें तानी तो खैर नहीं

संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा में अब जंगली जानवरों का शिकार किया तो खैर नहीं। वन विभाग द्वारा फील्ड स्टाफ को संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति अवैध शिकार करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला के ऊपरी क्षेत्रों में कई फुट बर्फबारी के बाद बेजुबान जंगली जानवर निचले क्षेत्रों की ओर रुख कर लेते हैं। ऐसे में यह शिकारियों के लिए आसान लक्ष्य साबित होते हैं। चंबा जिला के चांजू, सिल्लाघ्राट व तीसा के कुछेक क्षेत्रों में जाडे़ के मौसम में शिकारियों की गतिविधियां काफी बढ़ जाती हैं। शिकारियों की टोलियां सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर जंगली जानवरों को निशाना बना लेते हैं। इस मर्तबा भी ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद खाने की तलाश में जंगली जानवरों के निचले क्षेत्रों की ओर उतरने के साथ ही शिकारियों के ग्रुप सक्रिय हो गए हैं। बर्फबारी के बीच शिकारियों की टोलियां शिकार के लिए निकल पड़ी हैं। वन विभाग को शिकारियों की गतिविधियां बढ़ने की सूचनाएं मिलते ही फील्ड स्टाफ को अलर्ट कर शिकार की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने को कह दिया गया है। उधर, डीएफओ चंबा डॉ. संजीव शर्मा का कहना है कि जंगली जानवरों का शिकार करने वाले लोगों के खिलाफ विभाग द्वारा कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके लिए पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। साथ ही लोगों को भी इस बारे में सजग रहने की जरूरत है। यदि कोई शिकारी अवैध शिकार करता हुआ पाया जाए तो तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए ऐसे लोगों को पकड़ा जा सके। विभाग द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी