राकेश पठानिया के मंत्री बनने पर जताई खुशी

संवाद सहयोगी चुवाड़ी प्रदेश सरकार में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया को मंत्री पद ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 04:41 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 04:41 PM (IST)
राकेश पठानिया के मंत्री बनने पर जताई खुशी
राकेश पठानिया के मंत्री बनने पर जताई खुशी

संवाद सहयोगी, चुवाड़ी : प्रदेश सरकार में नूरपुर के विधायक राकेश पठानिया को मंत्री पद मिलने पर भारतीय जनता पार्टी चुवाड़ी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष भटियात संतोष शर्मा, राजकुमार, सुरेंद्र महाजन, राधा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला सचिव विकास गुरूंग, ज्ञान ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश महाजन, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य जनक महाजन, वरिष्ठ कार्यकर्ता चमन सिह, अशोक कुमार, भाजपा के भटियात के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप का आभार प्रकट किया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि राकेश पठानिया नूरपुर के साथ लगते विधानसभा क्षेत्र भटियात में विकास को रफ्तार देंगे।

chat bot
आपका साथी