मराला में फेंका जा रहा कचरा, दुर्गध से जीना बेहाल

ग्राम पंचायत साहो के मराला नामक स्थान पर लगातार कूड़ा फैंका जा रहा है जिस कारण उक्त स्थान पर हर समय बदबू चली रहती है। स्थानीय ग्रामीणों भिदर कुमार ललित नरेंद्र जोगिद्र नन्हा मुन्ना नरोतम अभिषेक तथा प्रवीण कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि लगातार कूड़ा फैंके जाने के कारण यहां पर हर समय दुर्गंध चलते रहने के कारण स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। यहां पर पूरा दिन भर कौवे और गिद्ध मंडराते रहते हैं। अगर कूड़ा फेंकना निरंतर जारी रहा है तो आने वाले गर्मियों के दिनों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के लिए वेब

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Feb 2020 03:37 PM (IST) Updated:Tue, 25 Feb 2020 03:37 PM (IST)
मराला में फेंका जा रहा कचरा, दुर्गध से जीना बेहाल
मराला में फेंका जा रहा कचरा, दुर्गध से जीना बेहाल

संवाद सहयोगी, साहो : ग्राम पंचायत साहो के मराला में लगातार कचरा फेंका जा रहा है, जिस कारण उक्त स्थान पर हर समय बदबू चली रहती है। स्थानीय ग्रामीणों भिदर कुमार, ललित, नरेंद्र, जोगिद्र, नन्हा, मुन्ना, नरोत्तम, अभिषेक तथा प्रवीण कुमार सहित अन्य लोगों का कहना है कि लगातार कूड़ा फेंके जाने के कारण यहां पर हर समय दुर्गंध से स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है। यहां पर पूरा दिन कौवे और गिद्ध मंडराते रहते हैं। अगर कूड़ा फेंकना निरंतर जारी रहा तो आने वाले गर्मियों के दिनों में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या के लिए वेब पंचायत को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज दिन तक उनकी समस्या का कोई हल नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने स्थानीय पंचायत तथा एसडीएम चंबा से गुहार लगाई है कि कूड़ा फेंकने के लिए कोई अन्य जगह चिन्हित की जाए, ताकि आने वाले समय में उन्हें यहां पर किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

उधर, ग्राम पंचायत साहो के उपप्रधान साहब सिंह का कहना है कि पंचायत द्वारा विभिन्न स्थानों पर कूड़ेदान स्थापित किए गए हैं। नए कूड़ेदान भी स्थापित किए जाएंगे। उक्त स्थान पर कूड़ा न फेंकने के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगवाए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी