13 मील से अपर कुडेरा तक 40 लाख से संवेरगा रास्ता

ग्राम पंचायत घटासनी के तहत 13 मील से अपर कुडेरा तक रास्ते पर इंटरलाक टाइलें बिछाने के कार्य पर 40 लाख रुपये खर्च होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 09:41 PM (IST)
13 मील से अपर कुडेरा तक 40 लाख से संवेरगा रास्ता
13 मील से अपर कुडेरा तक 40 लाख से संवेरगा रास्ता

संवाद सहयोगी, बकलोह : ग्राम पंचायत घटासनी के तहत 13 मील से अपर कुडेरा तक रास्ते पर इंटरलाक टाइलें बिछाने का कार्य चल रहा है। आने वाले समय में यहां पर राहगीरों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रास्ते को संवारने के लिए मुख्य सचेतक एवं भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने मनरेगा के तहत करीब 40 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। पहले चरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

पूर्व प्रधान एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राम कुमार राणा ने बताया यह राशि उनके कार्यकाल में स्वीकृत की गई थी। उनका कार्यकाल पूरा होने से नवनिर्वाचित प्रधान को यह कार्य सौंपा गया था। पहले चरण का कार्य तुलड तक हो चुका है, जिसमें अभी तक करीब 10 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। दूसरे चरण का कार्य चल रहा है और इसके बाद तीसरे चरण का होगा। 13 मील से अपर कुडेरा तक कार्य होगा और बाकी राशि आगे के कार्य पर खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि विक्रम सिंह जरयाल को भटियात में सड़कों वाले विधायक के नाम से जाना जाता है। भटियात के अधिकतर गांवों में सड़क पहुंच चुकी है। उन्होंने गांववासियों और कार्यकर्ताओ की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व मुख्य सचेतक विक्रम सिंह जरियाल का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ कार्यकर्ता केडी थापा, प्रीतम चंद, गगन, पूर्व प्रधान गड़ाना निर्मला राणा, रतन चंद, कुलदीप कुमार, दर्शन कुमार ने कहा कि भटियात में विधायक की ओर से बेहतर कार्य किया जा रहा है। लोगों ने इस कार्य के लिए पूर्व प्रधान राम कुमार राणा और उनकी पत्नी पूर्व प्रधान वीना राणा का भी आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानों के प्रयास से भी यह कार्य संभव हो पाया है।

chat bot
आपका साथी