महिला डॉक्टर से दुराचार करने के आरोपितों को मांगी फांसी

जरूरत है कानून में बदलाव लाने की। 2012 में निर्भया कांड से आरोपी को अभी तक सजा नही मिली है तो दुष्कर्मी के मन मे कानूनी का भय ही कहां रहेगा। जरूरी है कड़ा कानूनी बनाने की और उसे जमीन पर उतारने की। ताकि देश में दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डॉ. प्रियंका रेड्डी के साथ असामाजिक तत्वों ने निर्ममता से दुष्कर्म कर हत्या करने से जिले के लोगो में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला होता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 05:02 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 05:02 PM (IST)
महिला डॉक्टर से दुराचार करने के आरोपितों को मांगी फांसी
महिला डॉक्टर से दुराचार करने के आरोपितों को मांगी फांसी

संवाद सहयोगी, चंबा : राजपूत कल्याण सभा के सदस्यों ने प्रधान भूपेंद्र जसरौटिया की अगुवाई में उपायुक्त चंबा विवेक भाटिया के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने महिला डॉक्टर से दरिंदगी करने वाले शातिरों को फांसी दिए जाने की मांग की। भूपेंद्र जसरौटिया ने बताया कि हैदराबाद की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। अब समय आ गया है। ऐसे अत्याचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने होंगे और दुष्कर्मी को तुरंत फांसी देनी होगा। महिला डॉक्टर के साथ असामाजिक तत्वों ने निर्ममता से दुष्कर्म कर हत्या करने से जिले के लोगो में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा खोखला होता जा रहा है।

chat bot
आपका साथी