कार्यशाला में विद्यार्थियों को नवाचारों की ओर किया प्रेरित

राजकीय माध्यमिक विद्यालय कसाकड़ा में शिक्षण अधिगम सामग्री के निर्माण के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज सरू के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गणित विज्ञान अंग्रेजी सामाजिक अध्ययन संस्कृत हिदी एवं कला विषयों के शिक्षण अधिगमों का निर्माण किया गया। स्कूल प्रभारी डॉ. राजेश सहगल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन छात्र-छात्राओं में विषय के प्रति रूची उत्पन्न करना बुद्धिशीलता द्वारा बच्चों को नए विचारों एवं नवाचारों की ओर प्रेरित करना है। इस प्रकार की कार्यशालाओं से बौद्धिक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Nov 2019 05:46 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 05:46 PM (IST)
कार्यशाला में विद्यार्थियों को नवाचारों की ओर किया प्रेरित
कार्यशाला में विद्यार्थियों को नवाचारों की ओर किया प्रेरित

संवाद सहयोगी, चंबा : राजकीय माध्यमिक विद्यालय कसाकड़ा में शिक्षण अधिगम सामग्री के निर्माण के संबंध में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों एवं चंबा मिलेनियम बीएड कॉलेज सरू के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, संस्कृत, हिदी एवं कला विषयों के शिक्षण अधिगमों का निर्माण किया गया। स्कूल प्रभारी डॉ. राजेश सहगल ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन विद्यार्थियों में विषय के प्रति रूची उत्पन्न करना, बुद्धिशीलता द्वारा बच्चों को नए विचारों एवं नवाचारों की ओर प्रेरित करना है। इस प्रकार की कार्यशालाओं से बौद्धिक विकास तो होता ही है, साथ ही अध्ययन के प्रति बच्चों के जोश में वृद्धि होती है। इससे वे नए नवाचारों के प्रति प्रयासरत रहते हैं। जबकि, रोज एक ही प्रकार से अध्यनरत रहने से उबाऊपन आ जाता है। नवाचारों से उसमें बदलाव आता है।

कार्यशाला का आयोजन शैलेंद्र सिंह, राम प्रकाश, नाजिया खान तथा सीमा पठानिया की देखरेख में किया गया। कार्यशाला के उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं में काफी जोश दिखा। वहीं, बीएड कर रहे प्रशिक्षुओं को भी नए नवाचारों के बारे में अवगत होने का मौका मिला।

इस दौरान स्कूल की एसएमसी अध्यक्ष अनीता देवी ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्कूल में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को नया सीखने को मिलता है, जो कि उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है।

chat bot
आपका साथी